Published:
07 Oct 2026, 12:07 AM
Category:
राज्य
|
By: Saluja Express
खटीमा। जापान में संपन्न हुए एशियन गेम्स-2026 की पुरुष 90 किग्रा बॉक्सिंग स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाले अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर कपिल पोखरिया ने आज खटीमा स्थित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निजी आवास पर उनसे भेंट की। कपिल ने इस स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह महत्वपूर्ण पदक अपने नाम किया था।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कपिल पोखरिया को उनकी अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि कपिल ने अपनी मेहनत और लगन से उत्तराखण्ड और पूरे देश को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि कपिल अपनी प्रतिभा से भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे। कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री से मिलकर उनका आभार व्यक्त किया और प्राप्त शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।
