Published:
06 Jul 2026, 11:28 AM
Category:
अपराध
|
By: Admin
श्रीनगर। रविवार देर रात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बागवान स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
कोतवाली निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि युवक बागवान स्थित पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था। देर रात की घटना में वह पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरों में पहले पंप से बाहर जाता हुआ दिखाई दिया। कुछ देर बाद वह दोबारा पेट्रोल पंप की ओर लौटा, लेकिन लौटने के बाद उसे अचानक खून की उल्टियां होने लगीं। हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। कहा युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। युवक की पहचान सुनील भट्ट(38) पुत्र मणिराम भट्ट निवासी बागवान के रूप में हुई है।
