Published:
30 Jun 2026, 09:42 AM
Category:
अपराध
|
By: Admin
देहरादून। कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती ने एक युवक पर नहाते हुए वीडियो बनाने की कोशिश का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि युवक शोर मचाने पर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद हिंदू संगठन की महिला कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंच कर आरोपी युवक की धुनाई कर दी। वहीं पीड़ित युवती के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी (विशेष समुदाय) के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार युवती के भाई ने कोतवाली पटेल नगर में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी बहन अपने घर के बाथरूम में नहाने गई थी,उसी दौरान युवती का चोरी-छिपे पड़ोस में ही किराए पर रहने वाले एक युवक ने अपने फोन से वीडियो बनाने की कोशिश की। लेकिन तभी युवती की नजर युवक पर पड़ गई और उसने शोर मचा दिया। इसके बाद युवक मौके से फरार हो गया और शोर सुनकर परिजन मौके पर तुरंत इकट्ठा हो गए। इसके बाद परिजनों ने पीड़िता से जब पूछा तो उसने बताया कि पड़ोस उसी समय उसकी नजर युवक और उसके फोन पर पड़ गई। जिसके बाद उसने शोर मचाया तो युवक वहां से भाग गया। घटना की सूचना मिलने के बाद हिंदू संगठन के महिला कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गई और आरोपी की धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश है।
